IIT JAM 2027: कल 12 सितंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें परीक्षा की तारीख और आवेदन शुल्क

IIT खड़गपुर इस बार Joint Admission Test for Masters का आयोजन करेगी। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण 12 सितंबर से शुरू होगा। जानें कब होगी परीक्षा और कितना देना होगा आवेदन शुल्क

अगर आप भी IIT JAM 2027 Registration के लिए इंतजार कर रहे थे, तो तैयार हो जाएं क्योंकि कल 12 सितंबर से इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाला है। IIT Kharagpur इस बार Joint Admission Test for Masters यानी IIT JAM 2027 का आयोजन करेगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के अनुसार, JAM 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 सितंबर 2026 से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 14 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

IIT JAM 2027 Registration

JAM के जरिए देश के IITs में कई पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले का रास्ता खुलता है। इस साल करीब 3,000 सीटों पर एडमिशन का अवसर मिलेगा।

End of Feed