IIT JAM 2027 Registration: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और अन्य शीर्ष शिक्षण संस्थानों में मास्टर डिग्री व अन्य विज्ञान आधारित पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिला लेने के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JAM 2027) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज समाप्त होने जा रही है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। जिन योग्य और इच्छुक छात्रों ने अभी तक अपना फॉर्म नहीं भरा है, वह बिना किसी और देरी के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और तय समय-सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।
IIT JAM 2027 Registration (Photo - AI/Newsroom Verified)
IIT JAM 2027 परीक्षा से जुड़ी मुख्य तिथियां
| पंजीकरण की अंतिम तिथि | 19 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 19 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन सुधार विंडो | 10 नवंबर 2026 (संभावित) |
| IIT JAM 2027 परीक्षा तिथि | 14 फरवरी 2027 |
| परिणाम घोषणा | 18 मार्च 2027 |
स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1 - आवेदन के लिए सबसे पहले JOAPS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर विजिट करें।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए 'New Registration' लिंक पर क्लिक करें और अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके लॉग-इन क्रेडेंशियल्स जनरेट करें।
स्टेप 3 - पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक योग्यता और पसंदीदा परीक्षा शहरों का चयन करें।
स्टेप 4 - अब पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं/12वीं की मार्कशीट और श्रेणी प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों को अपलोड करें।
स्टेप 5 - अपनी श्रेणी और चुने गए टेस्ट पेपर्स के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 - फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद फाइनल पेज का प्रिंट आउट या पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RMS CET 2027: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन लेने की लास्ट डेट करीब, तुरंत आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण टिप्स व दिशा निर्देश
आज अंतिम तिथि होने के कारण आधिकारिक वेबसाइट पर सर्वर धीमा हो सकता है, इसलिए बिना देर किए तुरंत अपना फॉर्म सबमिट करें। उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार एक या दो टेस्ट पेपर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप दो पेपर चुन रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि वे अलग-अलग सत्रों में आयोजित हो। इसका ध्यान रखते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही बता दें कि अपलोड किए जाने वाले सभी दस्तावेज और विवरण पूरी तरह से आपके शैक्षणिक रिकॉर्ड से मेल खाने चाहिए, ताकि बाद में काउंसलिंग या एडमिशन के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।
