IIT Delhi Vacancy 2026: बिना एग्जाम आईआईटी दिल्ली में नौकरी, ₹50000 मिलेगी सैलरी

IIT Delhi Vacancy 2026 Recruitment: देश के सबसे प्रतिष्ठित और जाने-माने इंस्टीट्यूट में शुमार आईआईटी दिल्ली नौकरी का मौका दे रहा है। आईआईटी दिल्ली को अपने स्टूडेंट अफेयर्स सेक्शन के लिए कंसल्टेंट चाहिए।

IIT Delhi Vacancy 2026 Recruitment: देश के सबसे प्रतिष्ठित और जाने-माने इंस्टीट्यूट में शुमार आईआईटी दिल्ली नौकरी का मौका दे रहा है। आईआईटी दिल्ली को अपने स्टूडेंट अफेयर्स सेक्शन के लिए कंसल्टेंट चाहिए। आईआईटी दिल्ली की यह भर्ती इंगेजमेंट पोजीशन (टाइप-III) के लिए है। 02 पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवार सेलेक्ट किए जाएंगे। अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट home.iitd.ac.in पर जाना होगा। संस्थान ने इस वैकेंसी के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट home.iitd.ac.in पर नोटिस जारी किया है।

आईआईटी दिल्ली में नौकरी का मौका

आईआईटी दिल्ली में नौकरी का मौका

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार योग्यता के बारे में जरूर जान लें। आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या इंस्टीट्यूट से मास्टर्स की डिग्री कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास 01 साल का संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी होना चाहिए। बैचलर की डिग्री कम से कम 60 प्रतिशत नंबर के साथ पूरी की हो और 3 साल का अनुभव रखते हों।

End of Feed