IIT Campus in Tanzania: तंजानिया में IIT कैंपस, 4 साल का BS और 2 साल का AI प्रोग्राम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2023, 05:01 PM IST

IIT Campus in Tanzania: तंजानिया स्थित आईआईटी मद्रास के विदेशी कैम्पस जांजीबार में पहला शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से ही शुरू होने जा रहा है। पहले सत्र की कक्षाएं अक्टूबर 2023 से शुरू होने वाली हैं।

IIT Campus in Tanzania: पहले वर्ष आईआईटी मद्रास के इस विदेशी कैंपस में दो पूर्णकालिक प्रोग्राम होंगे। इनमें पहला डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में चार साल का बैचलर ऑफ साइंस हैं। दूसरा, डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दो साल का मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी प्रोग्राम।

IIT in Tanzania

तंजानिया में IIT कैंपस (image - canva)

कुल मिलाकर पहले वर्ष आईआईटी मद्रास के जांजीबार कैम्पस में 70 छात्र-छात्राओं को दाखिले दिए जाएंगे। आईआईटी मद्रास के मुताबिक इन 70 सीटों में से 50 सीटें अंडरग्रेजुएट और 20 सीटें पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रमों के लिए रखी गई हैं। वर्ष 2023 बैच के लिए यहां आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

End of Feed