IIT Admission 2026: देश के सभी 23 आईआईटी में 20 जुलाई से शुरू होगा नया बीटेक सत्र, यहां देखें पूरी डिटेल्स

IIT Admission 2026: आईआईटी में जोसा काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया जारी है। आईआईटी में जुलाई के तीसरे सप्ताह तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और फिर नए सेशन की शुरुआत होगी।

IIT Admission 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत बीटेक प्रथम वर्ष के नए बैच की कक्षाएं और सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रहा है। साथ ही आपको बता दें कि सभी 23 आईआईटी में एडमिशन की अंतिम प्रक्रिया जुलाई के तीसरे सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी, जिसके तुरंत बाद नए सत्र का आगाज होगा और इसके साथ ही ओरिएंटेशन प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।

IIT Admission 2026

IIT Admission 2026 (Photo - AI)

खास होगा एक हफ्ते का ओरिएंटेशन प्रोग्राम

बता दें कि नए सेशन की शुरुआत होने पर कैंपस में सीधे पढ़ाई शुरू करने के बजाय, सभी आईआईटी में नए छात्रों के लिए पहले एक हफ्ते का ओरिएंटेशन और इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को कैंपस के माहौल, शिक्षकों और अपने बैचमेट्स से परिचित कराना है। इससे छात्रों को घर से दूर रहने के अकेलेपन, झिझक और नए वातावरण के डर से बाहर निकलने में मदद मिलेगी, ताकि वे आसानी से आईआईटी के नए लाइफस्टाइल में ढल सकें।

End of Feed