IIM Kozhikode में 18वें एग्जीक्यूटिव पीजी प्रोग्राम बैच के लिए एडमिशन शुरू, जानें कैसे मिलेगा दाखिला

IIM Kozhikode opens admissions for 18th Executive PG Programme batch: भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझीकोड (आईआईएमके) ने प्रबंधन में अपने प्रमुख कार्यकारी स्नातकोत्तर कार्यक्रम (ईपीजीपी) के 18वें बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो वर्ष का यह प्रोग्राम कामकाजी पेशेवरों के लिए तैयार किया गया।

IIM Kozhikode opens admissions for 18th Executive PG Programme batch: भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझीकोड (आईआईएमके) ने प्रबंधन में अपने प्रमुख कार्यकारी स्नातकोत्तर कार्यक्रम (ईपीजीपी) के 18वें बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो वर्ष का यह प्रोग्राम कामकाजी पेशेवरों के लिए तैयार किया गया। अपनी नेतृत्व क्षमता को निखारने की चाह रखने वालों के लिए यह कोर्स डिजाइन किया गया है। क्यूएस एग्जिक्यूटिव एमबीए रैंकिंग 2025 में भारतीय आईआईएम्स में दूसरा और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 22वां स्थान हासिल करके आईआईएम कोझिकोड मिड-कैरियर प्रोफेशनल्स की पहली पसंद बन चुका है। खास बात यह है कि इस संस्थान को AMBA और EQUIS की मान्यता मिली हुई है। साथ ही इसका बिज़नेस इनक्यूबेटर और इनोवेशन सेंटर IIMK LIVE उद्यमिता (Entrepreneurship) के लिए विशेष मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस तरह यह संस्थान वैश्विक पहचान और उद्योग से गहरे जुड़ाव का बेहतरीन संगम है।

IIM Kozhikode Executive PG Programme

आईआईएम कोझिकोड में 18वें एग्जीक्यूटिव पीजी प्रोग्राम बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की।

कैसा है ये कोर्स

आईआईएम कोझिकोड का EPGP प्रोग्राम प्रोफेशनल्स को नए सिरे से करियर संवारने का अवसर देता है। इसमें आपको इंटरैक्टिव ऑनलाइन क्लासेज़ की सुविधा मिलती है, साथ ही कैंपस में होने वाले मॉड्यूल्स से गहराई और वास्तविक अनुभव भी प्राप्त होता है। आने वाला बैच भी पहले की तरह अलग अलग पृष्ठभूमि से आने वाले पेशेवरों का मिश्रण होगा। पिछले बैचों में प्रतिभागी आईटी, ऊर्जा, पब्लिक सेक्टर, एयरोस्पेस, शिक्षा, कंसल्टिंग, मैन्युफैक्चरिंग, FMCG, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, इंश्योरेंस, ई-कॉमर्स और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों से जुड़े रहे हैं जबकि उनका एक्सपीरियंस 3 से 25 साल तक का रहा है। 17वें बैच में 26% महिलाएं शामिल हुईं, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। यह पिछले तीन बैचों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी में 100% की वृद्धि को दर्शाता है। आपको बता दें कि अब तक 5,000 से अधिक पेशेवर यह कार्यक्रम पूरा कर चुके हैं।

End of Feed