IIM CAT Final Answer Key 2024: कैट की फाइनल आंसर की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक

IIM CAT Final Answer Key 2024: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

IIM CAT Final Answer Key 2024: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कलकत्ता ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले कैट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 3 दिसंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर-की 2024 के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। आपत्ति विंडो 5 दिसंबर, रात 11:55 बजे तक खुली थी। अब iimcat.ac.in. पर अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है।

IIM Cat answer key 2024

IIM Cat answer key 2024

CAT 2024 फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें कि कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। अब कैट परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को कैट परीक्षा के रिजल्ट (IIM CAT Result 2024) का इंतजार है।

End of Feed