IIM CAT 2026 Admit Card: आईआईएम सीएटी 2026 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को होगा जारी , iimcat.ac.in पर करें डाउनलोड

IIM CAT 2026 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 परीक्षा के लिए 4 नवंबर को एडमिट कार्ड जारी करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

IIM CAT 2026 Admit Card: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि संस्थान 4 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपनी रजिस्टर्ड यूजर ID और पासवर्ड जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

IIM CAT Admit Card 2026

IIM CAT Admit Card 2026: 4 नवंबर को जारी होगा आईआईएम सीएटी परीक्षा का एडमिट कार्ड (PC:Istock)

IIM CAT 2026 Exam Date: कब होगी आईआईएम सीएटी परीक्षा

बता दें आईआईएम की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड पर आधारित होगी। एग्जाम तीन पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक होगी। जबकि दूसरे स्लॉट का एग्जाम दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित है। वहीं तीसरे स्लॉट की परीक्षा शाम 4 बजकर 30 मिनट से शाम 6:30 तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed