IIM अहमदाबाद ने लॉन्च किया बिजनेस एनालिटिक्स और AI में दो वर्षीय विशेष कोर्स, ग्रेजुएट्स के लिए करियर के नए अवसर

IIM अहमदाबाद ने बिजनेस एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दो वर्ष का ब्लेंडेड एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया। यह भारत का पहला डिग्री-आधारित कार्यक्रम होगा, जिसे विशेष रूप से उन पेशेवरों और उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है जो नेतृत्व, रणनीति और प्रबंधन कौशल के साथ एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स और AI में समझ विकसित करना चाहते हैं।

Education News: भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद ने बिजनेस एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दो वर्षीय 'ब्लेंडेड एमबीए प्रोग्राम' लॉन्च किया है। यह भारत का पहला डिग्री-आधारित कार्यक्रम है, जिसे विशेष रूप से उन पेशेवरों और उद्यमियों के लिए तैयार किया गया है जो नेतृत्व, रणनीति और प्रबंधन कौशल के साथ एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स और AI में समझ विकसित करना चाहते हैं।

Prof Anindya Chakrabarti, Prof Bharat Bhasker, and Prof Diptesh Ghosh launched the Blended MBA programme in BA & AI at IIMA

संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, जैसे-जैसे उद्योग और बाजार डेटा-आधारित निर्णयों तथा AI का इस्तेमाल कर रहे हैं, वैसे वैसे पेशेवरों को ऐसी दक्षताओं की आवश्यकता है, जिसमें उन्हें स्मार्ट, उत्पादक और प्रतिस्पर्धी संगठन बनने का अवसर मिले।

End of Feed