IGNOU Extends Registration Deadline: इग्नू ने ओडीएल कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई, जानें किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

IGNOU Extends Registration Deadline: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दी है। उम्मीदवार ignouadmission.samarth.edu.in से आवेदन कर सकेंगे

IGNOU Extends Registration Deadline: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि (IGNOU Application Form 2025 Date) 31 अगस्त, 2025 तक बढ़ा दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर अपने पसंदीदा कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

IGNOU Extends Registration Deadline

इग्नू ने ओडीएल कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई

इससे पहले 2 अगस्त को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई थी। तब छात्र 15 अगस्त, 2025 तक आवेदन कर सकते थे। लेकिन आज आया नए अपडेट के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त हो गई है।

End of Feed