IELTS के लिए आवेदन कब होता है, किस फॉर्मेट में होता है एग्जाम, परीक्षा में क्या-क्या होता है शामिल?

IELTS Exam Pattern : आइल्ट्स एग्जाम का छात्रों के बीच काफी क्रेज है। विदेश जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए ये एग्जाम क्रैक करना काफी जरूरी हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस कोर्स में दिलचस्पी रखते हैं तो इसके बारे में जरूर जान लें। इस परीक्षा का पैटर्न क्या है, फीस क्या है और इसके लिए कब आवेदन कर सकते हैं।

IELTS Exam : स्टूडेंट्स के बीच IELTS काफी पॉपुलर है। IELTS यानी (International English Language Testing System) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी भाषा का टेस्ट है, जिसे विदेश में पढ़ाई, नौकरी या फिर माइग्रेशन के लिए जरूरी माना जाता है। इसे British Council, IDP Education और Cambridge द्वारा मिलकर चलाया जाता है। अगर आप भी इस कोर्स में दिलचस्पी रखते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि इसके लिए आवेदन कब होते हैं, एग्जाम का फॉर्मेट क्या है और इसमें क्या-क्या शामिल होता है।

IELTS 2026

IELTS 2026

कब होते हैं IELTS के आवेदन ?

अगर आप भी IELTS में दिलचस्पी रखते हैं तो ध्यान दें कि इसके लिए पूरे साल आवेदन किया जा सकता है। हर महीने कई बार आइल्ट्स की परीक्षा आयोजित की जाती है। ऐसे में उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार तारीख को चुन सकते हैं। आमतौर पर एग्जाम से 2-3 हफ्ते पहले आवेदन करना बेहतर माना जाता है क्योंकि स्लॉट जल्दी भर जाते हैं। साथ ही आवेदन भी ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से किया जा सकता है। मगर आजकल छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ज्यादा करते हैं।

End of Feed