CSEET December 2025 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) 7 जनवरी को उन उम्मीदवारों के लिए एक मॉक टेस्ट आयोजित करेगा, जो 10 जनवरी, 2026 को होने वाली कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल होंगे। ICSI ने एक नोटिस में कहा, "कंपनी सेक्रेटरी एग्जीटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) शनिवार, 10 जनवरी 2026 को रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित किया जाएगा।
आईसीएसआई सीएसईईटी दिसंबर 2025 परीक्षा
उम्मीदवारों को रिमोट प्रॉक्टरिंग प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए, इंस्टीट्यूट ने 07 जनवरी 2026 को 2 घंटे की अवधि का मॉक टेस्ट आयोजित करने का फैसला किया है। उम्मीदवारों के लिए इसके महत्व और उपयोगिता को देखते हुए मॉक टेस्ट में शामिल होना जरूरी है।"
30 मिनट पहले लॉगइन करने का आदेश
ICSI ने उम्मीदवारों को परीक्षा के तय समय से कम से कम 30 मिनट पहले लॉगिन करने का भी आदेश दिया।
7 जनवरी को होने वाले मॉक टेस्ट के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड उम्मीदवारों को अलग से ई-मेल/ SMSके जरिए बताया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लैपटॉप/ डेस्कटॉप पर सेफ एग्जाम ब्राउजर (SEB) पहले से डाउनलोड कर लें, जिससे वे मॉक टेस्ट/ CSEET में शामिल होंगे।
इस बीच, ICSI ने 1 जनवरी को CSEET December 2025 Exam के एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। CSEET हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, फोटो, रजिस्ट्रेशन और रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का विवरण, रिपोर्टिंग समय और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे।
टेस्ट फॉर्मेट
ICSI CSEET 2025 परीक्षा में चार सेक्शन होंगे:
- बिजनेस कम्युनिकेशन
- लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग
- इकोनॉमिक और बिजनेस एनवायरनमेंट
- और करंट अफेयर्स और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड।
नेगेटिव मार्किंग होगी या नहीं?
हर सेक्शन में 35 प्रश्न होंगे, यानी कुल 140 प्रश्न होंगे जिन्हें 120 मिनट में हल करना होगा। पास होने के लिए, उम्मीदवारों को हर सेक्शन में कम से कम 40 प्रतिशत और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। गलत जवाबों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एक वैध आईडी प्रूफ भी ले जाना चाहिए। इस बीच, ICSI CSEET June 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन भी चल रहा है, और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर अप्लाई कर सकते हैं।
