ICSI CSEET Result 2026: नवंबर की इस तारीख को आएगा रिजल्ट, दोपहर 2 बजे से कर सकेंगे चेक

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) 15 नवंबर 2026 को CSEET अक्टूबर सेशन का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार दोपहर 2 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

ICSI CSEET October 2026 Result Date: कंपनी सेक्रेटरी बनने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) 15 नवंबर 2026 को CSEET अक्टूबर सेशन का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार दोपहर 2 बजे से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा। ICSI CSEET October 2026 की परीक्षा 1 से 6 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। स्कोरकार्ड देखने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। रिजल्ट में उम्मीदवार अपने विषयवार नंबर भी देख सकेंगे।

ICSI CSEET Result 2026 Date

ICSI के मुताबिक, रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। संस्थान की ओर से इसकी फिजिकल कॉपी यानी प्रिंटेड मार्कशीट नहीं भेजी जाएगी।

End of Feed