ICSE Class 10 Improvement Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने मुख्य बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट के बाद इंप्रूवमेंट के लिए आवेदन करने वाले आईसीएसई (ICSE) कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा का आयोजन किया था, जिसके रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। 10वीं की इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्र अब सीआईएससीई के आधिकारिक पोर्टल ciseresults.org से अपने परीक्षा परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।
ICSE Class 10 Improvement Result 2026 (Photo - AI)
कब हुई थी आईसीएसई 10वीं इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026?
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा आईसीएसई 10वीं इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 (ICSE 10th Improvement Exam) का आयोजन 15 जून से 30 जून 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में हजारों छात्र शामिल हुए थे, जिनके रिज्लट का इंतजार अब खत्म हो गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - SSC GD Constable Result 2026: जल्द खत्म होगा एसएससी कांस्टेबल जीडी रिजल्ट का इंतजार, ssc.gov.in से आसान स्टेप में कर पाएंगे नतीजे चेक
24 जुलाई से उपलब्ध होगी डिजिटल मार्कशीट
छात्रों को जानकारी के लिए बता दें कि डिजिलॉकर पर छात्रों की डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट 24 जुलाई से उपलब्ध कराए जाएंगे। अभी वह अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।
ICSE 10th Improvement Result 2026 कैसे करें डाउनलोड
स्टेप 1 - सबसे पहले CISCE के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल ciseresults.org पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर "ICSE (Class X) Improvement Examination Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अपनी Unique ID, Index Number और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
स्टेप 4 - इसके बाद "Show Result" के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
पासिंग मार्क्स
ICSE (कक्षा 10वीं) में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने होते हैं, जबकि ISC (कक्षा 12वीं) के लिए यह सीमा 35% है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - अंडमान और निकोबार द्वीप कैसे बने, जानें इनकी पीछे का असली कारण
कब आयोजित हुई थी मुख्य परीक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि CISCE द्वारा कक्षा 10वीं यानी आईसीएसई परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 के बीच किया गया था, जिसमें देश-विदेश के लगभग 2.6 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 30 अप्रैल को की गई थी। इस परीक्षा में कुल 99.18% छात्र सफल रहे थे।
