ICSE Board 10th Geography 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की तरफ से 10वीं यानी आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा चल रही है। आज ICSE बोर्ड कक्षा 10वीं की भूगोल परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। पेपर खत्म होते ही छात्रों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।
ICSE 10वीं जियोग्राफी का पेपर एनालिसिस
आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10 भूगोल के पेपर का एनालिसिस यहां देख सकते हैं। छात्रों द्वारा आईसीएसई कक्षा 10वीं भूगोल परीक्षा 2024 में शामिल प्रश्नों के कठिनाई स्तर को सामान्य बताया गया है। बता दें कि परीक्षा कुल 80 अंकों के लिए आयोजित की गई थी। आइए पेपर के बारे में विस्तार से समझते हैं।
आसान था MCQs पार्ट
आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं भूगोल के पेपर पर छात्रों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्यादातर छात्रों ने पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न यानी MCQs पार्ट को आसान बताया है। छात्रों का कहना है कि कुछ अनुभाग आसान थे जबकि अन्य तुलनात्मक रूप से कठिन थे।
मैपिंग पार्ट कठिन था
छात्रों का कहना है कि आईसीएसई कक्षा 10 भूगोल और पाठ्यपुस्तक के लिए निर्धारित सिलेबस से सब कुछ पूछा गया था। जहां एक ओर बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न आसान और स्कोरिंग थे। जबकि मैपिंग वाला पार्ट थोड़ा कठिन था। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि सीआईएससीई आईसीएसई कक्षा 10 भूगोल उत्तर कुंजी 2024 जारी करेगा या नहीं, इस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर पीडीएफ रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
आने वाली परीक्षाएं
आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए कल यानी 29 फरवरी 2024 को आर्ट्स का पेपर होगा। वहीं, 1 मार्च 2024 को सेकेंड लैंग्वेज का पेपर है। इसके बाद दो दिनों का गैप होगा। 4 मार्च 2024 को फिजिक्स साइंस का पहला पेपर होगा। CISCE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर सभी सब्जेक्ट का सैंपल पेपर देख सकते हैं।
