ICAI CA May Exam 2024: सीए मई इंटर व फाइनल की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी (ICAI CA May Exam) खबर है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इंस्टीट्यूशन ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए मई (ICAI CA May Inter&Final) परीक्षा को स्थगित करने को लेकर याचिका खारिज कर (Delhi High Court CA Exam) दी है। कोर्ट ने परीक्षा स्थगित करने से इंकार कर दिया है। अब परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएगी। एग्जाम के शेड्यूल में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
ICAI CA May Exam 2024: सीए मई इंटर व फाइनल की परीक्षा स्थगित नहीं होगी
ICAI CA May Exam: नहीं स्थगित होगी परीक्षा
बता दें इस संबंध में करीब 27 छात्रों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर लोकसभा चुनाव के चलते परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुना दिया है। पीठ ने कहा कि क्या कोई ऐसा कानून है जो कहता है कि लोकसभा चुनाव के चलते परीक्षा नहीं हो सकती? यदि चुनाव के कारण पढ़ाई नहीं कर सकते तो आपके पास सीए बनने का अधिकार नहीं है। इतना ही नहीं कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के वकील को भी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि एग्जाम के शेड्यूल में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।ICAI CA May Exam 2024 Date: सीए इंटर व फाइनल एग्जाम डेट
बता दें इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। कार्यक्रम के अनुसार सीए इंटर ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3 मई, 5 मई और 9 मई को आयोजित की जाएंगी। जबकि इंटर ग्रुप 2 की परीक्षा 11 मई, 15 मई और 17 मई को होगी। हालांकि पहले ये परीक्षा 9, 11 और 13 मई को होनी थी। वहीं सीए फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षा 2 मई, 4, और 8 मई को होगी और ग्रुप 2 फाइनल की परीक्षा 10, 14 और 16 मई को होगी। इसके लिए आईसीएआई जल्द ही हॉल एडमिट कार्ड जारी कर देगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।ICAI CA May Exam 2024सीए इंटर व फाइनल का एडमिट कार्ड
- सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Inter & Final
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ध्यान रहे परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
