SSC CHSL JE Exam 2024 New Date: एसएससी जेई, सीएचएसएल और सीपीओ जैसी परीक्षाओं को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से SSC CHSL, JE, Selection Post 12 और CPO SI परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। एसएससी की ओर से नोटिफिकेशन जारी करके परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा की गई है।
एसएससी सीपीओ सब इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियर और SSC CHSL 2024 जैसी परीक्षा का इंतजार कर रहे युवा SSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एग्जाम की डिटेल्स देख सकते हैं। एसएससी की तरफ से जारी नए शेड्यूल के अनुसार, सभी परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई गई है। ये बदलाव लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखकर किए गए हैं। नीचे दिए चार्ट में नए एग्जाम शेड्यूल को देख सकते हैं।
SSC Exam 2024 Revised Schedule: देखें नई तारीखें
| परीक्षा का नाम | पुरानी तारीख | नई तारीख |
| SSC JE Exam Paper 1 2024 | 4th, 5th, 6th June 2024 | 5th, 6th, 7th June 2024 |
| SSC Selection Post Phase 12 Exam 2024 | 6th, 7th, 8th May 2024 | 24th, 25th, 26th June 2024 |
| SSC CPO SI Exam 2024 | 9th, 10th, 13th May 2024 | 27th, 28th, 29th June 2024 |
| SSC CHSL Exam 2024 | --- | 1st, 2nd, 3rd, 4th, 5th, 8th, 9th, 10th, 11th, 12th July 2024 |
SSC JE Exam: जूनियर इंजीनियर भर्ती
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से जूनियर इंजीनियर के 4016 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ था। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 जून 2024 तक का समय मिला था। इस वैकेंसी के लिए भी परीक्षा की तारीखों में बदलाव हुआ है।
SSC Exams 2024 Revised Schedule Notice यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
SSC CHSL 2024: 12वीं पास के लिए परीक्षा
एसएससी की तरफ से सेंट्रल लेवल पर नौकरी पाने के लिए SSC CHSL Exam का आयोजन किया जाता है। हर साल यह परीक्षा आयोजित होती है। इसमें 12वीं पास आवेदन के पात्र होते हैं। इस साल यह परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जाएगी। एसएससी एग्जाम से जुड़े डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
