ICAI CA January 2027 Exam Dates: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट जनवरी 2027 सेशन का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं तय सेंटर पर ही होंगी, लेकिन किसी सेंटर पर तभी पेपर होगा जब वहां से पर्याप्त संख्या में छात्रों ने आवेदन किया हो। CA फाउंडेशन की परीक्षा 4 दिन होगी। पेपर 3, 5, 7 और 9 जनवरी 2027 को रखे गए हैं। इसमें पेपर 1 और पेपर 2 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा, यानी 3 घंटे का पेपर होगा। वहीं पेपर 3 और पेपर 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे, जो 2 घंटे के होंगे।
ICAI ने जारी किया CA जनवरी 2027 का टाइम टेबल
पेपर 1 और 2 में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा रीडिंग टाइम मिलेगा, जो 1:45 से 2:00 बजे तक होगा। पेपर 3 और 4 में कोई रीडिंग टाइम नहीं मिलेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: BPSSC SI Exam 2026: बिहार में सब इंस्पेक्टर की मुख्य परीक्षा रद्द, 1799 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा होंगे एग्जाम
CA इंटरमीडिएट जनवरी 2027 का शेड्यूल
- इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 जनवरी से 12 जनवरी 2027 के बीच होगी।
- ग्रुप 1 के पेपर 2, 4 और 6 जनवरी को होंगे
- ग्रुप 2 के पेपर 8, 10 और 12 जनवरी को होंगे।
- इंटर के सभी पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे।
- हर पेपर 3 घंटे का होगा और 1:45 से 2:00 बजे तक 15 मिनट पढ़ने के लिए अलग से मिलेंगे।
ICAI ने क्या कहा
ICAI ने साफ किया है कि अगर परीक्षा वाले दिन केंद्र सरकार, राज्य सरकार या लोकल बॉडी द्वारा छुट्टी घोषित भी कर दी जाती है तो भी एग्जाम की तारीख नहीं बदलेगी।
जनवरी 2027 में बैठने वाले छात्रों को सलाह दी गई है कि वे फॉर्म, एडमिट कार्ड और बाकी अपडेट के लिए ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें। फाउंडेशन जनवरी 2027 के छात्रों के लिए ICAI ने लाइव वर्चुअल क्लासेज भी शुरू कर दी हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2026: पश्चिम एशिया के 7 देशों में 12वीं की परीक्षा फिर होगी, नहीं लगेगी फीस
