CA Intermediate Group 2 Exam Reschedule: सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 पेपर 5 की परीक्षा हुई रीशेड्यूल, जानें अब कब होगा एग्जाम

CA Intermediate Group 2 Exam Reschedule: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट परीक्षा ग्रुप 2 के पेपर 5 को रीशेड्यूल किया है। यह परीक्षा 19 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

CA Intermediate Group 2 Exam Reschedule: आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CA Intermediate Group 2 Exam Reschedule) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट परीक्षा ग्रुप 2 के पेपर 5 को रीशेड्यूल किया है। आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा ग्रुप 2, पेपर 5 ऑडिटिंग और एथिक्स का समय बदल दिया है। यह पेपर पहले 15 जनवरी को होना था, लेकिन महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनावों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। जारी शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा अब 19 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

CA Intermediate Group 2 Exam Reschedule

ध्यान रहे यहां केवल इंटरमीडिएट ग्रुप 2 के पेपर 5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स की तारीख में बदलाव किया गया है। अन्य सभी परीक्षाएं निर्धारित तारीख को ही आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में पहले से जारी किए गए प्रवेश पत्र पुनर्निर्धारित तिथि यानी 19 जनवरी 2026 (सोमवार) के लिए मान्य होंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप के जरिए अपना नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

End of Feed