CA Foundation, Inter Admit Card 2026: जारी हुआ सीए फाउंडेशन और इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड, icai.org पर करें डाउनलोड

ICAI CA Foundation Inter Admit Card 2026 Released: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने फाउंडेशन और इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org और icai.org पर जाकर अपान प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ICAI CA Foundation Inter Admit Card 2026 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाउंडेशन और इंटर सितंबर 2026 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (CA Foundation Admit Card 2026) दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org और icai.org पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर (CA Inter Admit Card 2026) सकते हैं। यहां आपको सेल्फ सर्विस पोर्टल (SSP) आईडी या स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की दर्ज करना होगा।

ICAI CA Foundation, Inter Admit Card 2026 Released

ICAI CA Foundation, Inter Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें सीए फाउंडेशन और इंटर का एडमिट कार्ड

CA Foundation, Inter Exam Date 2026: कब होगी सीए फाउंडेशन और इंटर की परीक्षा

बता दें सीए फाउंडेशन की परीक्षाएं 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी। जबकि सीए इंटरमीडिएट का एग्जाम 1, 3, 6, 8, 10 और 12 सितंबर 2026 को होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed