ICAI CA Final Result 2026 Date: इस दिन जारी हो सकता है सीए फाइनल मई परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

ICAI CA Final Result 2026 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित की गई सीए फाइनल मई परीक्षा के रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं।

ICAI CA Final Result 2026 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित की गई सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। सीए फाइनल परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्र अपने स्कोरकार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसी नतीजे से चार्टर्ड एकाउंटेंसी पेशे में उनकी तरक्की और सदस्यता का रास्ता साफ होगा। हालांकि, संस्थान ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। लेकिन धीरज खंडेलवाल से मिली जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों के भीतर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

ICAI CA Final Result 2026 Date

ICAI CA Final Result 2026 Date

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Finally Notification came .. <a href="https://t.co/hz1CV1MNqO">pic.twitter.com/hz1CV1MNqO</a></p>— DHIRAJ KHANDELWAL (@kdhiraj123) <a href="https://x.com/kdhiraj123/status/2066484763016474973?ref_src=twsrc%5Etfw">June 15, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट

ICAI की सेंट्रल काउंसिल के पूर्व सदस्य धीरज खंडेलवाल ने सोशल मीडिया रिजल्ट की डेट को लेकर एक पोस्ट जारी किया। इस पोस्ट ने उम्मीदवारों की उत्सुकता और बढ़ा दिया है। पोस्ट के अनुसार, सीए फाइनल मई 2026 के नतीजे 18 जून 2026 को घोषित किए जा सकते हैं। बता दें कि बीते सालों में भी उन्होंने रिजल्ट जारी होने की जो डेट दी थी, उसी के आधार पर रिजल्ट की घोषणा की गई थी। इसलिए छात्र इस बार जारी डेट को भी बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं। लेकिन अभी बता दें कि संस्थान के तरफ से इस डेट की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

End of Feed