ICAI CA Admit Card 2024: आईसीएआई सीए इंटर व फाइनल एग्जाम का एडमिट कार्ड, icai.org से ऐसे करें डाउनलोड

ICAI CA Admit Card 2024: आईसीएआई की ओर से सीए इंटर ग्रुप 1 एग्जाम का आयोजन 3 मई, 5 मई और 9 मई को किया जाएगा। वहीं, ग्रुप 2 की परीक्षा 11 मई, 15 मई और 17 मई को होगी।

ICAI CA Admit Card 2024, ICAI CA Inter Final Admit Card 2024 at eservices.icai.org: आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए इंटरमीडिएट व फाइनल एग्जाम का एडमिट कार्ड (ICAI CA Inter, Final Admit Card 2024) आज यानी 17 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी सीए इंटर व फाइनल एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

ICAI CA Admit Card 2024

ICAI CA Admit Card 2024

ICAI CA Inter, Final Exam 2024 Date: मई में होगी सीए परीक्षा

आईसीएआई की ओर से सीए इंटर ग्रुप 1 एग्जाम का आयोजन 3 मई, 5 मई और 9 मई को किया जाएगा। वहीं, ग्रुप 2 की परीक्षा 11 मई, 15 मई और 17 मई को होगी। इसी तरह सीए फाइनल ग्रुप 1 एग्जाम का आयोजन 2 मई, 4 मई और 8 मई को किया जाएगा। जबकि, ग्रुप 2 की परीक्षा 10 मई, 14 मई और 16 मई को होगी।

End of Feed