IBPS SO Mains Result 2025: जारी हुआ आईबीपीएस एसओ मेन्स एग्जाम का स्कोर कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

IBPS SO Mains Result 2025 Score Card: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स परीक्षा का रिजल्ट 7 फरवरी को जारी किया गया था। जबकि, आज इस परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है।

IBPS SO Mains Result 2025 Score Card: आईबीपीएस एसओ परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स एग्जाम का स्कोर कार्ड आज यानी 13 फरवरी को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आईबीपीएस एसओ मेन्स स्कोर कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS SO Score Card 2025

IBPS SO Score Card 2025

IBPS SO Mains Score Card 2025: डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स एग्जाम का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 7 फरवरी को जारी किया गया था। जबकि, आज इस परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स में अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 20 फरवरी तक ही उपलब्ध रहेगी।

End of Feed