IBPS RRB XIV Officer Scale 1 Result Announced: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने बीती शाम रीजनल रूरल बैंकिंग (प्रोबेशनरी ऑफिसर) प्रीलिम्स के नतीजे जारी कर दिए। जो उम्मीदवार IBPS RRB XIV Officer Scale I परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं। इन रिजल्ट को सिर्फ ऑनलाइन जारी किया गया है, जिसे देखने के लिए आपको Registration No / Roll No और Password / DOB डालना होगा।
आईबीपीएस आरआरबी XIV ऑफिसर स्केल 1 परिणाम
IBPS RRB Officer Scale 1 Exam 2025 को IBPS RRB PO Exam 2025 के नाम से भी जाना जाता है। इस परीक्षा का आयोजन पूरे भारत में 28 रीजनल रूरल बैंकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। भाग लेने वाले बैंकों ने 3,900 से ज्यादा वैकेंसी की घोषणा की है।
कब है मेंस परीक्षा
यह रिजल्ट मेन्स परीक्षा से कुछ दिन पहले घोषित किया गया है, जो 28 दिसंबर 2025 को होने वाली है। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में पास हुए हैं, केवल वही इस मेन्स परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे।
IBPS RRB XIV Officer Scale 1 Result How to Check
- ibps.in पर जाएं
- Recent updates के नीचे देखें
- CRP-RRBs-XIV Posted on 19 Dec, 2025
- Result Status of Online Preliminary Examination for CRP-RRBs-XIV-Officer Scale-I' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां क्रेडिंशियल डालें या इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें
IBPS कैटेगरी-वाइज और सेक्शन-वाइज कट-ऑफ मार्क्स की लिस्ट भी जारी कर सकता है, हालांकि इस बारे में आधिकारिक अपडेट नहीं है।
मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड
योग्य उम्मीदवारों के लिए मेन्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को याद रखना होगा, कि एग्जाम हॉल में हॉल टिकट ले जाना जरूरी है, क्योंकि परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर हॉल टिकट और सरकारी ID दिखाए बिना किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम हॉल में घुसने नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा या भर्ती के बारे में
IBPS रीजनल रूरल बैंक (RRB) परीक्षा देश भर के रीजनल रूरल बैंकों में अलग-अलग पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से, IBPS प्रोबेशनरी ऑफिसर (ऑफिसर स्केल I), ऑफिसर स्केल II और III, और ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) जैसे अलग-अलग पदों के लिए भर्ती करता है।
