IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard 2026 Released: जारी हुआ आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोर कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard 2026 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard 2026 Released: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard) खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर (IBPS Clerk Prelims Scorecard 2026) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। संस्थान की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक स्कोर कार्ड 15 फरवरी तक साइट पर उपलब्ध रहेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें।

IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard 2026 Released

IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard 2026 Released: यहां डाउनलोड करें आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का स्कोर कार्ड

IBPS RRB Clerk Prelims Scorecard 2026: कब हुई थी परीक्षा

बता दें आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 23 जनवरी को जारी किया गया था। परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कुल 8,002 कार्यालय सहायक के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed