IBPS RRB Clerk PET Call Letter 2025 OUT: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आज 26 नवंबर 2025 को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) की भर्ती के लिए प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET) के कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) जारी कर दिया है। जो लोग इस चरण का इंतजार कर रहे थे, वे ibps.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इन कॉल लेटर को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS RRB Clerk PET Call Letter 2025
कैंडिडेट अपनी लॉगिन डिटेल्स, यानी रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड / DOB (DD-MM-YY) का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
IBPS RRB क्लर्क प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग 01 दिसंबर 2025 तक चलेगी, क्योंकि PET सिर्फ चुने हुए रिजर्व कैंडिडेट्स के लिए है। उम्मीदवारों को तय समय में ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 06, 07, 13, और 14 दिसंबर 2025 को होगी, इसलिए PET फेज एग्जाम पैटर्न के साथ कम्फर्टेबल होने का आखिरी मौका बन जाता है।
कैसे देखें कॉल लेटर
- ibps.in/ पर जाएं
- Recent updates के नीचे देखें
- 'CRP-RRBs-XIV Posted on 26 Nov, 2025
- Online Pre-Examination Training for Candidates who Opted for PET for Office Assistants (Multipurpose) under CRP- RRBs-XIV' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा
- 'Link for Online Pre-Examination Training for Candidates who Opted for PET for Office Assistants (Multipurpose) under CRP-RRBs-XIV' पर क्लिक करें'
ये रहा डायरेक्ट लिंक - IBPS RRB Clerk PET Call Letter 2025 Link
आखिरी समय में होने वाली किसी भी देरी से बचने के लिए जल्द से जल्द इसे डाउनलोड कर लें।
