IBPS PO Prelims Result 2025: कब जारी होगा आईबीपीएस पीओ प्री-रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

IBPS PO Prelims Result 2025: IBPS जल्द ही PO/MT 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी प्रीलिमिनरी एग्जाम 2025 का आयोजन इस साल 17, 23 और 24 अगस्त को किया गया था।

IBPS PO Prelims Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) जल्द ही प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी प्रीलिम्स (PO/MT) एग्जाम 2025 का रिजल्ट घोषित करने वाला है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। IBPS PO परीक्षा 2025 देशभर के विभिन्न पब्लिक सेक्टर बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी प्रीलिमिनरी एग्जाम 2025 का आयोजन इस साल 17, 23 और 24 अगस्त को किया गया था। एग्जाम में कुल 100 सवाल पूछे गए थे, जो 100 मार्क्स के थे। इन सवालों को तीन सेक्शन में बांटा गया था। वहीं हर गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की नेटेटिव मार्किंग भी थी।

ibps po prelims result 2025

ibps po prelims result 2025 (iStock)

ऐसे चेक करें रिजल्ट..

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट IBPS पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस पीओ/एमटी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देने लगेगा।
  • अब इसे अच्छी तरह से चेक कर डाउनलोड कर लें।

पास अभ्यर्थी देंगे मेन्स एग्जाम

बताते चलें कि ये एग्जाम आईबीपीएस पीओ भर्ती का पहला स्टेप है। प्रीलिम्स के बाद सिर्फ शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स ही मेन एग्जाम में बैठेंगे। इस एग्जाम को निर्णय लेने की क्षमता और उम्मीदवारों की योग्यता परखने के लिए बनाया गया है। रिजल्ट आधिकारिक साइट पर ही अपडेट किया जाएगा ऐसे में लगातार नजर बनाए रखें।

End of Feed