IBPS PO Mains Result 2023, IBPS PO Phase II Result 2023: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 30 जनवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आईबीपीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Mains Result 2023
IBPS PO Mains Result 2023: नवंबर में हुई थी परीक्षा
आईबीपीएस पीओ मेन्स एग्जाम का आयोजन 5 नवंबर 2023 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। आईबीपीएस मेन्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थी अब इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि रिजल्ट डाउनलोड करने की सुविधा 6 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी।
How to Download IBPS PO Mains Result 2023
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आईबीपीएसी पीओ मेन्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 3049 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 36000 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
