IBPS Clerk 2026: 11,403 पदों पर आवेदन के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स की लिस्ट, एक की भी कमी एप्लीकेशन कर सकती है रद्द

IBPS Clerk 2026: बैंकिंग क्षेत्र करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि उन्हें 11 हजार पदों के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। आइए जानते हैं।

IBPS Clerk 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क / कस्टमर सर्विस एसोसिएट के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जो अभ्यर्थी किसी वजह से आवेदन करने में पीछे रह गए हैं, वह अब 28 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेकिन भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी। इस दौरान एक भी दस्तावेज की कमी आपके एप्किलेशन फॉर्म को रद्द कर सकती है। तो आइए देखें डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट।

IBPS Clerk 2026

IBPS Clerk 2026 (Photo- AI)

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • डिजिटल साइन
  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड

End of Feed