IB Security Assistant MTS Result 2023: जारी हुआ इंटेलिजेंस ब्यूरो के सुरक्षा सहायक व एमटीएस टियर-1 का रिजल्ट, mha.gov.in पर करें चेक

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 3, 2023, 07:43 AM IST

IB Security Assistant MTS Result 2023, Sarkari Result 2023: गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के सुरक्षा सहायक व मल्टी टास्किंग स्टाफ के टियर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

IB Security Assistant MTS Result 2023, Sarkari Result 2023: गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के सुरक्षा सहायक व मल्टी टास्किंग स्टाफ का रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया (IB MTS Result 2023) गया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर (IB Security Assistant Result 2023) सकते हैं। बता दें इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2023 से शुरू होकर 17 फरवरी 2023 को समाप्त हुई थी। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

IB Security Assistant MTS Result 2023

IB Security Assistant MTS Result 2023: यहां चेक करें आईबी सुरक्षा सहायक व एमटीएस का रिजल्ट

IB Security Assistant, MTS Result 2023: यहां करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Result Of Tier-1 Exam Of SA/EXE & MTS/Gen-2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

IB Security Assistant Result 2023: तीन चरणों में चयन प्रक्रिया

बता दें इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सुरक्षा सहायक व मल्टी टास्किंग स्टाफ के चयन के लिए टियर 1 की परीक्षा 23 औऱ 24 मार्च को आयोजित की थी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी टियर 2 के लिए पात्र होंगे। यहां चयन प्रक्रिया तीन चरणों में निर्धारित की गई है। टियर 2 में सफल अभ्यर्थियों को टियर 3 के लिए बुलाया जाएगा।

End of Feed