IAF Agniveer Result 2023: जारी हुआ भारतीय वायु सेना अग्निवीर का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2023, 09:44 PM IST

IAF Agniveer Result 2023 Declared: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर भर्ती 2023 के लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।

IAF Agniveer Result 2023 Declared: भारतीय वायु सेना के अग्रिवीर की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर भर्ती 2023 के लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (IAF Agniveer Result 2023) दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in, indianairforce.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। छात्र यहां अपने पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

IAF Agniveer Result 2023

IAF Agniveer Result 2023: यहां चेक करें आईएएफ अग्निवीर का रिजल्ट

बता दें इस बार भारतीय वायु सेना में भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 मार्च से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षाएं 20 मई से 26 मई तक आयोजित की गई थी। इसके लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed