HSSC PMT Admit Card 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस भर्ती 2026 के तहत आयोजित होने वाले फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उम्मीदवार 17 अप्रैल 2026 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पा रहे हैं। यह एडमिट कार्ड फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए अनिवार्य है। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र और उम्मीदवार की जरूरी जानकारी दी गई होती है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइंस का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
HSSC PMT Admit Card 2026 OUT: पीएमटी एडमिट कार्ड
कैसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर PMT Admit Card लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
कब होगा PMT
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए PMT परीक्षा 20 अप्रैल 2026 से आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख में बदलाव किया गया।
अभ्यर्थी ध्यान रखें ये बातें
उम्मीदवार परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं। इसके अलावा समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। जो कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in. से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की डिटेल्स चाहिए होगी।
