HPBOSE HP Board 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल ऑफ बोर्ड एजुकेशन द्वारा जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। बोर्ड द्वारा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद छात्र रोल नंबर और अन्य लॉगिन विवरण के माध्यम से अपना परीक्षा रिजल्ट चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
HPBOSE HP Board 12th Result 2026
कब आएगा HP Board 12th Result 2026?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा मई से पहले सप्ताह में किए जाने की संभावना जताई गई है। बोर्ड द्वारा इस पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन बीते सालों के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। जल्द ही इस संबंध में बोर्ड द्वारा डेट को लेकर आवश्यक सूचना जारी की जाएगी।
हिमाचल बोर्ड परीक्षा पासिंग मार्क्स
बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। कुल अंकों के साथ प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। किसी भी विषय में इससे कम अंक होने पर छात्रों को उस विषय में फेल माना जाएगा। हालांकि एक से दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।
हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट बीते वर्षों में कब-कब जारी हुआ था?
2025 - 17 मई
2024 - 29 अप्रैल
2023 - 20 मई
2022 - 18 जून
कैसे चेक करें एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026
- HP Board Result 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'HPBOSE 10th Result 2026' और 'HPBOSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
- छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
कब आयोजित हुई थी एचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच किया गया था। फिलहाल आंसर कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।
