HPBOSE HP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega: कब जारी होगा एचपी बोर्ड रिजल्ट, hpbose.org से डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

HPBOSE HP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega: एचपी बोर्ड द्वारा 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई 10-12 बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके बाद मई 2026 में रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

HPBOSE HP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 से अप्रैल के बीच किया गया था। इस बोर्ड परीक्षा में 1.84 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। यह सभी छात्र परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा hpbose.org पर की जाएगी। अपने-अपने रोल नंबर के माध्यम से छात्र परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर पाएंगे।

HPBOSE HP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega.

HPBOSE HP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega

कब आएगा HP Board 10th 12th Result 2026?

एचपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में की जा सकती है। बीते सालों के रुझानों के अनुसार माना जा रहा है कि रिजल्ट मई में ही जारी किया जाएगा। फिलहाल बोर्ड द्वारा परीक्षा की आंसर कॉपियों की जांच की जा रही है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद और टॉपर्स की लिस्ट तैयार करने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।

End of Feed