HPBOSE 12th Result 2023, HP Board Class 12th Result 2023 Date and Time: हिमाचल बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 20 मई को जारी कर दिया जाएगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री की ओर से कल सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दी जाएगी। अगर आपने भी एचपी बोर्ड परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
HPBOSE 12th Result 2023 Date
HP Board Class 12th Marksheet 2023: कहां मिलेगी 12वीं मार्कशीट
हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 10 मार्च से 31 मार्च तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल इंटर की परीक्षा में कुल 1,03,928 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट कल घोषित कर दिया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, ओरिजवनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद संबंधि स्कूल की ओर से प्रदान की जाएगी।
How to download HPBOSE Class 12th Result 2023
- एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। ध्यान रहे कि अगर इस परीक्षा में भी स्टूडेंट्स पासिंग मार्क्स नहीं प्राप्त कर पाते हैं तो उन्हें फेल घोषित कर दिया जाएगा।
