HPBOSE Date Sheet 2026: HP Board ने 10वीं व 12वीं का टाइम टेबल hpbose.org पर किया जारी, देखें पूरा ​शेड्यूल

HPBOSE Date Sheet 2026: HP Board ने 10वीं व 12वीं परीक्षा 2026 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। जो छात्र आगामी बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे आधिकारिक साइट hpbose.org पर से HPBOSE Date Sheet 2026 चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

HP Board Class 10th 12th Date Sheet 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने आज, 26 नवंबर को कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए टाइमटेबल जारी कर दिया है। जो छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे इस खबर के माध्यम से HPBOSE Date Sheet 2026 चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, पूरा शेड्यूल आधिकारिक साइट hpbose.org पर जारी किया गया है। थ्योरी परीक्षा के अलावा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

HPBOSE Date Sheet 2026

HP Board ने 10वीं व 12वीं का टाइम टेबल hpbose.org पर किया जारी

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, HPBOSE 10वीं की परीक्षा 3 से 28 मार्च तक चलेगी, जबकि HPBOSE 12वीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक चलेगी। इस परीक्षा शेड्यूल में रेगुलर स्कूल और स्टेट ओपन स्कूल (SOS) दोनों के स्टूडेंट्स के लिए टाइम टेबल शामिल है।

End of Feed