SBI में क्लर्क बनने के लिए कितने पेपर? जानें क्वालिफिकेशन और एग्जाम पैटर्न से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस

How To Get SBI Clerk Job: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 9000 से ज्यादा पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप एसबीआई क्लर्क के लिए योग्यता, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

How To Get SBI Clerk Job: एसबीआई में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क के 9766 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 7,680 रेग्यूलर (Regular) और 2,086 बैकलॉग (Backlog) पद शामिल हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए देशभर के एसबीआई ब्रांच में क्लर्क के पदों की रिक्तियों पर भर्ती होगी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। यहां आप एसबीआई क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए योग्यता, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

How To Get SBI Clerk Job

How To Get SBI Clerk Job: एसबीआई में क्लर्क कैसे बनते हैं

SBI Clerk Qualification, Age Limit: एसबीआई क्लर्क क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

एसबीआई क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए या फिर केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। जो उम्मीदवार अपने ग्रेजुएशन के आखिरी साल में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। नोटिफिकेशन में बताए गए नियमों के अनुसार योग्य आरक्षित और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

End of Feed