How To Get 90 Plus Marks In Maths Class 10th, 12th: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 9 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएंगी। जबकि इंटर की परीक्षाएं 16 फरवरी से 9 अप्रैल 2027 तक निर्धारित हैं। सभी एग्जाम सुबह 10 बजकर 30 मिनट से होंगे। ऐसे में अब परीक्षाओं में गिनती के दिन बाकी हैं। ऐसे में अब छात्रों के पास अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए सीमित समय बचा है। खासतौर पर गणित जैसे विषय में अच्छे अंक हासिल करने के लिए केवल पढ़ना ही नहीं बल्कि नियमित अभ्यास और सही रणनीति भी जरूरी है। ऐसे में यहां हम आपको मैथ्स में 90 प्लस मार्क्स लाने के लिए 5 टिप्स बताएंगे। इस तरह आप प्रैक्टिस कर अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।
How To Get 90 Plus Marks In Maths Class 10th, 12th: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं मैथ्स में 90 प्लस मार्क्स कैसे लाएं
NCERT किताब को बनाएं अपनी पहली प्राथमिकता
छात्रों को सलाह दी जाती है कि मैथ्स एग्जाम की तैयारी के लिए NCERT की किताब को अपनी पहली प्राथमिकता बनाएं। किसी सवाल का उत्तर सीधे देखने के बजाय पहले उसे अपने तरीके से हल करें। जिन प्रश्नों को हल करने में परेशानी आती है, उन्हें अलग से नोट कर लें और बार-बार अभ्यास करें। इससे बेसिक कॉन्सेप्ट मजबूत होंगे और परीक्षा में सवालों को समझने में आसानी होगी।
फॉर्मूले याद करने के साथ समझें भी
अक्सर छात्र गणित के फॉर्मुले समझने के बजाए रटना शुरू कर देते हैं और कई बार एग्जाम में फॉर्मुले में गलती कर देते हैं। ऐसे में आप फॉर्मुलें को समझें। साथ ही यदि एग्जाम में आपको कोई प्रश्न नहीं आता है तो लेकिन फॉर्मुला पता है तो उसे जरूर लिखें। प्रश्न के अनुसार फॉर्मुले के भी मार्क्स दिए जाते हैं।
चैप्टर वाइज थ्योरम सॉल्व करें
एनसीईआरटी के प्रश्नों को सॉल्व करने से पहले थ्योरम सॉल्व करना न भूलें। चैप्टर वाइज थ्योरम करने के बाद प्रश्नों का कॉन्सेप्ट क्लियर हो जाएगा। साथ ही सभी महत्वपूर्ण फॉर्मूलों, थ्योरम और शॉर्टकट की एक अलग छोटी नोटबुक तैयार करें। एग्जाम से पहले या रोज इसको रिवाइज करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इस हफ्ते निकली 11000 से ज्यादा नौकरियां, यहां देखें
5 से 7 साल के एग्जाम पेपर्स सॉल्व करें
पिछले 5 से 7 साल के एग्जाम पेपर्स सॉल्व करें। इससे आपको आइडिया हो जाएगा कि एग्जाम में किस प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही इससे आपके प्रश्नों को सॉल्व करने की टाइमिंग भी सही हो जाएगी।
सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट सॉल्व करें
बोर्ड परीक्षा से पहले नियमित रूप से सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट हल करें। परीक्षा जैसा माहौल बनाकर प्रश्नपत्र हल करने से समय प्रबंधन की आदत विकसित होती है। टेस्ट पूरा होने के बाद अपनी गलतियों को जरूर जांचें। जिन सवालों में बार-बार गलती हो रही है, उन्हें दोबारा हल करें।
