जॉब इंटरव्यू में 'Why should we hire you' सवाल का जवाब कैसे दें, सटीक जवाब दिला सकता है नौकरी

अक्सर जॉब इंटरव्यू के दौरान 'Why Should We Hire You' सवाल पूछा जाता है। इस सवाल का सही और सटीक जवाब आपको नौकरी मिल सकती है और गलत जवाब रिजेक्शन का कारण भी बन सकता है। तो आइए आज इस सवाल के जवाब के बारे में जानें।

Why Should We Hire You: जॉब इंटरव्यू के दौरान लगभग हर उम्मीदवार से एक अहम और चुनौतीपूर्ण सवाल पूछा जाता है—"Why should we hire you?" यानी "हम आपको इस पद के लिए क्यों चुनें?" यह सवाल सुनने में भले ही सामान्य लगता है, लेकिन इस सवाल पर आपका सिलेक्शन टीका होता है। जी हां, यह सवाल जॉब मिलेगी या नहीं, इसमें बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसका सही जवाब जहां आपको नौकरी मिल सकती है, वहीं गलत जवाब आपके रिजेक्शन का कारण भी बन सकता है। अक्सर देखा गया है कि अभ्यर्थी इस सवाल के जवाब में केवल अपनी योग्यताओं की सूची गिनाने लगते हैं या फिर अति-आत्मविश्वास (Overconfidence) दिखा बैठते हैं। असल में, यह सवाल इंटरव्यूअर के सामने अपनी उपयोगिता साबित करने और खुद को अन्य उम्मीदवारों से अलग दिखाने का बेहतरीन मौका होता है। तो आइए जानते है कि Why should we hire you? सवाल का जवाब कैसे दें।

जॉब इंटरव्यू में 'Why should we hire you' सवाल का जवाब कैसे दें

जॉब इंटरव्यू में 'Why should we hire you' सवाल का जवाब कैसे दें (Photo - AI/Newsroom Verfied)

इंटरव्यूअर क्यों पूछता है यह सवाल?

जॉब इंटरव्यू (Job Interview Question) के दौरान इंटरव्यूअर इस सवाल को क्यों पूछते हैं। सवाल का जवाब कैसे दें यह जानने से पहले आपके लिए इस सवाल के पीछे एम्प्लॉयर की सोच को समझना और जानना जरूरी है। एक बार आपको यह समझ आ गया तो आपके लिए आंसर करना आसान हो जाएगा।

End of Feed