इंटरव्यू में 'What You Like To Do Outside of Work' सवाल का कैसे दें जवाब, नौकरी के बनेंगे प्रबल दावेदार

इंटरव्यू के दौरान अक्सर एक सवाल किया जाता है जो आपके सीवी से बाहर का होता है 'What You Like To Do Outside of Work?' इस सवाल का जवाब काम का प्रेशर हैंडल करने के आपके तरीके के बारे में बताता है। आइए जानते हैं कि इसका सटीक आंसर आप कैसे तैयार कर सकते हैं।

Interview Question Answer: नौकरी के इंटरव्यू के दौरान तकनीकी सवालों के साथ-साथ कई बार ऐसे सवाल भी पूछे जाते हैं जो सीधे तौर पर आपके रिज्यूमे या स्किल से जुड़े नहीं होते, लेकिन आपकी शख्सियत को गहराई से बयां करते हैं। ऐसा ही एक बेहद जरूरी सवाल है—"What you like to do outside of work?" (यानी आप काम के अलावा अपना खाली समय कैसे बिताना पसंद करते हैं?)। कई उम्मीदवार इस सवाल को बहुत साधारण मानकर अनमने ढंग से जवाब दे देते हैं, जबकि हायरिंग मैनेजर्स के लिए यह ये परखने का एक बड़ा पैमाना होता है कि आप काम के दबाव को कैसे संभालते हैं, टीम में फिट बैठते हैं या नहीं और क्या आप एक संतुलित जीवन जीते हैं। यदि आप इस सवाल का जवाब सही रणनीति और आत्मविश्वास के साथ देते हैं, तो आप नौकरी के प्रबल दावेदार बन सकते हैं। आइए समझते हैं कि इस सवाल का सबसे सटीक और प्रभावशाली उत्तर कैसे तैयार करें।

Interview Question

What You Like To Do Outside of Work' सवाल का कैसे दें जवाब (Photo - AI/Newsroom Verified)

इंटरव्यूअर यह सवाल क्यों पूछते हैं?

जब कोई रिक्रूटर आपसे आपकी हॉबीज या खाली समय के बारे में पूछता है, तो उनके मन में मुख्य रूप से तीन उद्देश्य होते हैं -

End of Feed