Interview Question Answer: जॉब इंटरव्यू के दौरान जब इंटरव्यूअर आपसे यह पूछता है कि— "What Motivated you to Apply for This Position?" (इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आपको किस बात ने प्रेरित किया?), तो यह आपके उत्साह, तैयारी और कंपनी के प्रति आपकी समझ को परखने का सबसे बड़ा अवसर होता है। अक्सर उम्मीदवार इस सवाल का बेहद ही घिसा-पिटा जवाब दे देते हैं जैसे— "मुझे पैसों की जरूरत थी" या "मुझे एक अच्छी नौकरी चाहिए थी।" ऐसे जवाब इंटरव्यूअर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे आपके रिजेक्ट होने के अवसर बढ़ जाते हैं। अब सवाल यह उठता है कि इस प्रश्न का सही उत्तर क्या है और कैसे इसका आंसर किया जाए ताकि नौकरी मिलने की संभावनाएं बढ़ जाए। तो आइए जानते हैं कि What Motivated You to Apply for this Position सवाल का सटीक जवाब कैसे देने है।
What Motivated You to Apply for this Position (Photo - AI/Newsroom Verified)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इंटरव्यू में 'Can You Work Under Pressure' सवाल का जवाब कैसे दें? सही आंसर से बढ़ेगी सिलेक्शन की संभावना
इस सवाल को पूछने के पीछे इंटरव्यूअर का मकसद क्या होता है?
What Motivated You to Apply for this Position? सवाल का जवाब जानने से पहले उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि इस सवाल के पीछे इंटरव्यूअर का मकसद क्या है। एक बार आपने यह समझ लिया तो इसका आंसर करना आपके लिए आसान हो जाएगा। असल में, हायरिंग मैनेजर यह जानना चाहता है कि क्या आप सिर्फ नौकरी की तलाश में हैं या वाकई इस कंपनी और इस भूमिका के प्रति समर्पित हैं। इस प्रश्न के पीछे मुख्य रूप से नीचे दी गई तीन वजह होती है।
1 कंपनी के प्रति रुचि क्या आपने कंपनी के बारे में रिसर्च की है या आप बिना सोचे-समझे हर जगह फॉर्म भर रहे हैं?
2 करियर गोल्स क्या यह नौकरी आपके भविष्य के लक्ष्यों और स्किल सेट से मेल खाती है?
3 प्रेरणा और ऊर्जा आप इस पद की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए कितने उत्साहित हैं।
असरदार जवाब देने का बेस्ट फॉर्मूला
एक बेहतरीन और प्रभावशाली उत्तर देने के लिए इन तीन बातों का संतुलन होना जरूरी है -
पहला चरण - कंपनी की तारीफ - कंपनी के काम, उसकी वैल्यू या मार्केट में उसकी साख की सराहना करें।
दूसरा चरण - रोल से जुड़ाव - बताएं कि यह भूमिका आपकी स्किल्स और क्षमताओं से कैसे मेल खाती है।
तीसरा चरण - विजन - आप इस कंपनी के विकास में किस प्रकार योगदान देना चाहते हैं, इसका जिक्र करें।
फार्मूला के अनुसार उत्तर देने के 2 उदाहरण
उदाहरण 1 - अनुभवी पेशेवरों के लिए
"पिछले कुछ वर्षों से मैं आपकी कंपनी के प्रोजेक्ट्स और इनोवेशन को बहुत करीब से फॉलो कर रहा हूं। जिस तरह से आपकी कंपनी सस्टेनेबिलिटी पर काम कर रही है, वह मुझे बेहद प्रेरित करता है। मेरे पास इस क्षेत्र में [X] वर्षों का अनुभव है और इस पद की जिम्मेदारियां मेरी तकनीकी स्पेशलाइजेशन से पूरी तरह मेल खाती हैं। मैं अपनी स्किल्स का उपयोग करके आपकी टीम को नए लक्ष्यों तक पहुँचाने में अपना योगदान देना चाहता हूँ।"*
उदाहरण 2 - फ्रेशर्स के लिए
"अपनी पढ़ाई के दौरान मैंने इस इंडस्ट्री और आपकी कंपनी की कार्यशैली के बारे में काफी कुछ पढ़ा है। यह संस्थान फ्रेशर्स को सीखने और आगे बढ़ने का बेहतरीन माहौल देता है। मेरी कम्यूनिकेशन और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स इस जॉब प्रोफाइल के अनुकूल हैं, और मैं एक मजबूत नींव के साथ अपने करियर की शुरुआत इस प्रतिष्ठित संस्थान से करना चाहता हूं।"
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इंटरव्यू में Where do you see yourself in 5 years सवाल का जवाब कैसे दें? सही आंसर से बढ़ेगी सिलेक्शन की संभावना
जवाब देते हुए क्या करें
रिसर्च करके जाएं: कंपनी की वेबसाइट और उनके हालिया प्रोजेक्ट्स के बारे में पढ़कर जाएं।
आत्मविश्वास रखें: अपने जवाब को स्पष्ट और सीधे शब्दों में रखें।
जवाब देते हुए क्या न करें
सिर्फ सैलरी या सुविधाओं की बात न करें: यह न कहें कि आपको केवल अच्छी सैलरी या बड़े ऑफिस की वजह से यह नौकरी चाहिए।
अस्पष्ट जवाब न दें: "मुझे बस नौकरी चाहिए" या "मुझे नहीं पता" जैसे शब्दों से बचें।
