Interview Question Answer: जॉब इंटरव्यू के दौरान एचआर या इंटरव्यूअर कई ऐसे व्यावहारिक (Behavioral) सवाल पूछते हैं जो आपके टेक्निकल कौशल के साथ-साथ आपकी मानसिक मजबूती को भी परखते हैं। ऐसा ही एक बेहद आम और पेचीदा सवाल है— "Do You Like Pressure?" (क्या आपको दबाव में काम करना पसंद है?)। पहली नज़र में यह सवाल साधारण लग सकता है, लेकिन इसका उत्तर यह तय करता है कि आप तनावपूर्ण परिस्थितियों में किस तरह काम करते हैं और समस्याओं को कैसे हल करते हैं। यदि आप इस सवाल का जवाब सही रणनीति, संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ देते हैं, तो इससे आपकी नौकरी पाने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। आइए इस फीचर लेख में समझते हैं कि इस सवाल का प्रभावशाली जवाब कैसे तैयार करना चाहिए।
Do You Like Pressure सवाल का इंटरव्यू में कैसे दें जवाब (Photo - AI/Newsroom Verified)
इंटरव्यूअर क्यों पूछता है यह सवाल?
इंटरव्यूअर द्वारा पूछे गए इस सवाल का जवाब तैयार करने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस सवाल के पीछे उनका उद्देश्य क्या है, वह आपसे क्या जानना चाहते हैं।
| तनाव प्रबंधन | क्या आप अचानक आई चुनौतियों या कठिन डेडलाइन्स (Deadlines) के दौरान घबराए बिना काम कर सकते हैं? |
| सकारात्मक दृष्टिकोण | क्या आप दबाव को एक नकारात्मक रुकावट मानते हैं या उसे अपनी क्षमता बढ़ाने के एक अवसर के रूप में देखते हैं? |
| समस्या समाधान | वर्कप्लेस पर जब स्थितियां प्रतिकूल होती हैं, तब आप अपनी प्राथमिकताओं को कैसे तय करते हैं। |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इटरव्यू में "How Did You Hear About This Position?" सवाल का कैसे दें दमदार जवाब? जानें नौकरी पाने की पूरी रणनीति
प्रभावशाली उत्तर तैयार करने की स्मार्ट रणनीति
इस सवाल का जवाब देते समय हमेशा संतुलित और व्यावहारिक रुख अपनाना चाहिए। सीधे केवल "हां" या "ना" कहने के बजाय अपने जवाब को तीन मुख्य चरणों में विभाजित करें -
सकारात्मक दृष्टिकोण से शुरुआत करें - बताएं कि दबाव आपको बेहतर प्रदर्शन करने और केंद्रित रहने में मदद करता है।
प्रेशर और मोटिवेशन में संबंध जोड़ें - यह स्पष्ट करें कि आप दबाव को तनाव के रूप में नहीं, बल्कि चुनौती और प्रेरणा (Motivation) के रूप में लेते हैं।
तकनीक का उपयोग करें - अपने उत्तर के समर्थन में एक छोटा और सच्चा उदाहरण दें कि आपने अतीत में दबाव वाली स्थिति को सरलता से कैसे संभाला था।
सैंपल आंसर
उदाहरण 1: यदि आप उदाहरण के साथ विस्तृत जवाब देना चाहते हैं
"मुझे लगता है कि थोड़ा दबाव काम में मेरी एकाग्रता और दक्षता को बढ़ा देता है। मैं दबाव को तनाव के रूप में देखने के बजाय इसे एक चुनौती मानता हूं जो मुझे समय पर और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित करती है। अपने पिछले प्रोजेक्ट में, जब हमें बहुत कम समय में एक बड़ा असाइनमेंट पूरा करना था, तब मैंने घबराने के बजाय काम को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटा और पूरी टीम के साथ मिलकर डेडलाइन से पहले काम पूरा किया।"
उदाहरण 2: यदि आप प्लानिंग और प्रायरिटाइजेशन पर जोर देना चाहते हैं
"मैं प्रेशर में काम करने से घबराता नहीं हूं, क्योंकि मेरी योजना और समय प्रबंधन बहुत मजबूत है। जब भी काम का दबाव बढ़ता है, मैं अपनी प्राथमिकताओं की सूची बनाता हूं और शांत दिमाग से काम करता हूं। इससे दबाव नियंत्रण में रहता है और काम की गुणवत्ता प्रभावित नहीं होती।"
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इंटरव्यू में पूछे गए 'Whats Your Work Style?' सवाल का जवाब कैसे दें? जानें प्रभावशाली आंसर तैयार करने का सटीक तरीका
क्या करने से बचें?
इस सवाल का जवाब देते हुए आपको झूठा या अतिशयोक्तिपूर्ण उत्तर न देने से बचना है। कभी भी यह न कहें कि "मुझे बहुत ज्यादा दबाव पसंद है और मैं हमेशा प्रेशर की तलाश में रहता हूं।" यह उत्तर अस्वाभाविक लगता है। जिस प्रकार से आपको पूर्ण रूप से इंकार नहीं करना है। उसी प्रकार से आपको पूर्ण रूप से हां भी नहीं करना है। यह कभी न कहें कि "मुझे बिल्कुल भी प्रेशर पसंद नहीं है।" कॉर्पोरेट सेक्टर में प्रेशर आम बात है, इसलिए यह उत्तर आपकी नेगेटिव इमेज बना सकता है। उदाहरण देते समय अपनी पुरानी कंपनी, मैनेजर या सहकर्मियों की कमियों के कारण बने दबाव का जिक्र करने से बचें।"Do You Like Pressure?" सवाल का उद्देश्य यह जांचना है कि आप किसी प्रतिकूल स्थिति में अपना आपा खोए बिना कैसे काम करते हैं। यदि आप अपनी तैयारी, अनुभव और सकारात्मक सोच का सही प्रदर्शन करते हैं, तो आपका जवाब इंटरव्यूअर को प्रभावित करने में पूरी तरह सफल रहेगा।
