कॉपियों में लेग पेज कैसे बनता है? जानें किस प्रक्रिया से बनता है Paper

Paper Manufacturing Process: नोटबुक या कॉपियों में इस्तेमाल होने वाला पेपर पेड़ों से बनता है, यह सभी जानते हैं, लेकिन इसका प्रोसेस क्या है और किन प्रक्रियाओं से गुजरकर यह हमारे तक पहुंचता है आइए आज उसके बारे में जानें।

Paper Manufacturing Process: हम रोजाना स्कूल, कॉलेज या दफ्तरों में जिस कॉपी, नोटबुक या रजिस्टर का इस्तेमाल लिखने के लिए करते हैं, लेकिन इनके पन्नों पर लिखते हुए आपने कभी सोचा की इसे बनाया कैसे जाता है। किसी से भी पूछा जाए की नोटबुक में इस्तेमाल होने वाले पन्ने या कागज कैसे बनता है, तो जवाब आता है पेड़ों से। बता दें कि पन्नों के बनने के पीछे एक बेहद दिलचस्प और जटिल औद्योगिक प्रक्रिया छिपी होती है। नोटबुक के पन्नों, विशेष रूप से लेआउट या 'लेग पेज' की ढलाई और छपाई केवल कागज बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रीसाइक्लिंग, पल्पिंग, रिफाइनिंग, रोलिंग और सटीक रूलिंग (लाइनिंग) का एक तकनीकी सफर है। अक्सर छात्रों और आम लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि पेड़ों की लकड़ियों या रद्दी कागजों से लेकर हमारे हाथों में मौजूद चिकने, सफेद और लाइन वाले पन्ने आखिर किस प्रक्रिया से गुजर कर तैयार होते हैं। तो आइए आपको इसके बारे में आज विस्तार से बताएं -

कॉपियों में लेग Paper कैसे बनता है

कॉपियों में लेग Paper कैसे बनता है (Photo - AI)

कच्चा माल और लुगदी तैयार करने की प्रक्रिया

कागज निर्माण की शुरुआत सबसे पहले कच्चे माल के चयन से होती है। मुख्य रूप से दो प्रकार के कच्चे माल का उपयोग किया जाता है— पहला, पेड़ों की मुलायम लकड़ी (सॉफ्टवुड/हार्डवुड) और दूसरा, रीसायकल किया गया पुराना कागज और रद्दी। आइए अब इसके आगे प्रक्रिया के बारे में जानें-

End of Feed