Year back पास करने के लिए कितना समय दिया जाता है? दोबारा फेल होने पर क्या होगा, जानें पूरी जानकारी

कॉलेज और यूनवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान जिन छात्रों की Year Back आती है उनके मन में कई सवाल होते हैं, जैसे दोबारा फेल होने पर क्या होगा, और ईयर बैक पास करने के लिए कितना समय मिलता है।

Year back Regulation: कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान 'ईयर बैक' (Year Back) शब्द किसी भी छात्र के लिए किसी बुरे सपने जैसा होता है। जब कोई छात्र किसी सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष में न्यूनतम पासिंग अंक या क्रेडिट हासिल करने में असमर्थ रहता है, तो उसे अगले वर्ष में प्रमोट नहीं किया जाता और उन्हें वापस उसी साल की पढ़ाई करनी होती है। इसे ही आसान भाषा में ईयर बैक कहा जाता है। ईयर बैक लगने के बाद छात्रों के मन में कई सवाल घूमते हैं, जैसे— इसे क्लियर करने के लिए कितना समय मिलेगा, परीक्षा की तैयारी कैसे होगी और यदि वे दोबारा फेल हो गए तो उनका करियर किस मोड़ पर जाएगा। आइए समझते हैं इस प्रक्रिया के पूरे नियम के बारे में ताकि आप परीक्षा की तैयारी करें और अपनी डिग्री को रद्द होने से बचा सकें।

Year back पास करने के लिए कितना समय दिया जाता है

Year back पास करने के लिए कितना समय दिया जाता है (Photo - AI)

ईयर बैक का क्या मतलब है?

यूनिवर्सिटी नियमों के अनुसार, जब कोई छात्र किसी साल के अधिकांश विषयों या मुख्य प्रैक्टिकल/थ्योरी परीक्षाओं में फेल हो जाता है और नियम के तहत आगे की कक्षा में जाने की पात्रता खो देता है, तो उसे उसी साल की पढ़ाई दोबारा करनी पड़ती है। इंजीनियरिंग, मेडिकल, पॉलीटेक्निक या अन्य प्रोफेशनल और ट्रेडिशनल डिग्री कोर्सेज जैसे BA, B.Sc, B.Com में ईयर बैक लागू होने के अपने-अपने ग्रेडिंग सिस्टम एंड क्रेडिट पॉलीसी होती है। इस सिस्टम को समझने के लिए उम्मीदवार को संस्थान की पॉलीसी को चेक करना जरूरी है।

End of Feed