IIT Admission 2026 : पूरे देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली JEE Advanced 2026 का रिजल्ट आने के बाद हजारों छात्रों के घर परिवार में खुशी का माहौल है। अब रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्रों की नजर IIT एडमिशन पर टिकी हुई है। इस साल जेईई एडवांस्ड की बात करें तो ये मुश्किल परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 56,880 है। इस बार IITs की सीटों पर कंपीटीशन काफी मुश्किल होने वाला है। एक सीट पर कम से कम 3 उम्मीदवारों की नजर है।
IIT Admission
कितने छात्रों ने पास की परीक्षा ?
बताते चलें कि इस बार JEE Main में 17 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। ये अभी तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। तकरीबन 2.5 लाख छात्रों को जेईई एडवांस्ड में बैठने का मौका मिला और 1,79,694 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इन सभी छात्रों में से सिर्फ 56,880 स्टूडेंट्स ही एग्जाम पास कर पाए।
JoSAA पर टिकी उम्मीदवारों की नजर
अब इन 56,880 सफल उम्मीदवारों की नजर JoSAA काउंसलिंग पर टिकी हुई है। अब देखना होगा कि किस छात्र को कौन सा IIT और कौन सी ब्रांच मिलेगी।
JEE Advanced रिजल्ट के बाद IIT में एडमिशन प्रोसेस शुरू हो गया है। एडमिशन रैंक, सीट मैट्रिक्स, कैटेगरी, ब्रांच की पसंद और JoSAA काउंसलिंग के ऑप्शन पर निर्भर करेगा। ऐसे में चलिये इस साल के लिए IIT की सीटों का पूरा गणित समझते हैं।
- उम्मीदवार को पहले JEE मेन में अच्छा स्कोर करके टॉप 2.5 लाख में आना होता है।
- इसके बाद JEE एडवांस्ड क्वालिफाई करना होता है।
- फिर अंतिम सीट का आवंटन JoSAA काउंसलिंग के जरिये होता है।
- इस काउंसलिंग में रैंक, कैटेगरी, सीट अवेलेबिलिटी और चुनी ब्रांच देखी जाती है।
- इसके बाद अलावा छात्रों को कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75 प्रतिशत की एलिजिबिलिटी पूरी करनी होती है।
बात करें अगर देशभर में सीटों की तो कुल 23 IIT में 18 हजार सीटें उपलब्ध हैं। इनमें बीटेक, ड्यूल डिग्री और अन्य इंजीनियरिंग कोर्सेज शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर JEE Advanced पास करने वाले छात्रों की कुल संख्या लगभग 56,880 है। अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो एक सीट पर तीन से भी ज्यादा उम्मीदवार दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में हर छात्र को एक सीट मिल पाना संभव नहीं है।
कब शुरू होगी JoSAA काउंसलिंग ?
JEE Advanced 2026 में पास हुए उम्मीदवारों के लिए JoSAA काउंसलिंग 2 जून 2026 को शाम 5 बजे शुरू होगी। इस दौरान JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग के लिए ऑप्शन भरने और संशोधित करने की सुविधा 11 जून 2026 तक रहेगी।
