DU में कितने विषय में फेल होने पर लगती है बैक? जानिए क्या हैं पासिंग मार्क्स और ईयर बैक के नियम

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में बैक और ईयर बैक को लेकर नियम के बारे में जानने के साथ यह जानना जरूरी है कि 'बैक कैसे लगती है' और 'ईयर बैक कैसे लगती है', ताकि आप इससे बच सकें।

How Many Failed Subjects Lead to Backlog and Year Back at DU: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है, जहां हर साल लाखों छात्र ग्रेजुएशन की शिक्षा प्राप्त करने के लिए दिल्ली आते हैं। डीयू में पढ़ाई का माहौल जितना कम्पेटिटिव है, यहां की परीक्षा और क्रेडिट सिस्टम के नियम भी उतने ही व्यवस्थित हैं। डीयू में एडमिशन लेने वाले नए छात्रों के मन में अक्सर एक सवाल रहता है और वह है "बैक" (Backlog)। परीक्षा में 'बैक' (ER - Essential Repeat) कब लगती है? कितने विषय में फेल होने पर साल खराब यानी 'ईयर बैक' (Year Back) लग सकती है? दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई को बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए हर छात्र के लिए इन अकादमिक नियमों को समझना बेहद जरूरी है।

DU में कितने विषय में फेल होने पर लगती है बैक

DU में कितने विषय में फेल होने पर लगती है बैक (Photo - AI)

डीयू एग्जाम सिस्टम

दिल्ली विश्वविद्यालय में वर्तमान में सेमेस्टर और क्रेडिट आधारित सिस्टम लागू है। किसी भी विषय में पास होने के लिए छात्र को दो मुख्य घटकों में न्यूनतम अंक प्राप्त करने होते हैं। पहला है इंटरनल असेसमेंट, जिसमें असाइनमेंट, क्लास टेस्ट, अटेंडेंस और प्रैक्टिकल परीक्षाएं शामिल है। वहीं दूसरा है सेमेस्टर एग्जाम, जो सेमेस्टर खत्म होने पर होता है और इस परीक्षा में पास होना जरूरी है।

End of Feed