Holi 2023: रंगों का त्योहार आ गया है, होली को लोग धूम धाम से मनाते हैं, यह न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग रंग खेलते हैं और एक दूसरे को लगाते हैं, इसी बहाने रिश्तों को ताजा करते हैं। क्यों न Holi 2023 के मौके पर छोटी सी क्विज ट्राई की जाए? यहां Holi 2023 के लिए 10 सवाल दिए गए हैं, आप चेक करिये कि आपको कुल कितने सवालों के जवाब आते हैं।
Q1. लठमार होली इनमें से किस जगह पर मनाई जाती है?
- बरसाना
- वृंदावन
- मथुरा
- आगरा
Q2. होली का त्योहार साल के किस माह में मनाया जाता है?
- फरवरी
- मार्च
- अप्रेल
- मई
Q3. होली महोत्सव के पीछे की कहानी इनमें से किससे संबंधित है:
- सीता राम
- राधा कृष्ण
- होलिका प्रहलाद
- शिव पार्वती
Q4. हिरण्यकश्यप की बहन का क्या नाम था?
- होलिका
- ब्रज कन्या
- हिंडिंबा
- राधा रानी
Q5. होली के त्योहार को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?
- रोशनी का त्योहार
- कृष्ण जन्मोत्सव
- राम नवमी
- रंगो का त्योहार
Q6. छोटी होली मुख्य होली से कितने दिन पहले मनाई जाती है?
- एक दिन पहले
- दो दिन पहले
- तीन दिन पहले
- इनमें से कोई नहीं
Q7. होली के दौरान जलाए जाने वाले अलाव किससे संबंधित है?
- होलिका या होली दहन
- हिरण्यकश्यप दहन
- श्रीकृष्ण और ब्रज की किशोरी से
- इनमें से कोई नहीं
Q8. विष्णु भक्त प्रह्लाद किल कुल में जन्मे थे?
- राक्षस कुल
- देव कुल
- मानव कुल
- या इनमें से कोई नहीं
Q9. होली के दौरान बनाए जाने वाले मुख्य व्यंजन कौन सा है?
- गुझिया
- खिचड़ी
- सिवई
- तीनों
Q10. होली के दौरान तैयार किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थ कौन सा है?
- जूस
- शरबत
- ठंठाई तीनों
Answer: 1A, 2B, 3C, 4A, 5D, 6A, 7A, 8A, 9A, 10C
