Himachal School Closed, School Closed in Shimla: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के चलते भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। हिमाचल में मौसम विभाग ने बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शिमला में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिया गया है।
Himachal School Closed
दो दिन बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
शिमला जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में 23 अगस्त और 24 अगस्त को छुट्टी घोषित कर दी है। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने सभी सरकारी/निजी शैक्षणिक संस्थानों/विश्वविद्यालय/कॉलेज/स्कूलों/व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र/आंगनबाड़ी को 23 अगस्त और 24 अगस्त को बंद रखने का आदेश दिया है। साथ ही इन संस्थान के प्रमुखों को आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
आधिकारिक आदेश के अनुसार, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 अगस्त (सुबह 8 बजे) तक रेड अलर्ट और 24 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन इन जिलों में भूस्खलन व पेड़ों के गिरने की आशंका जताई है और घरों से बाहर निकलते समय लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।
Himachal School Closed.
स्कूलों से जरूर करें संपर्क
शिमला में स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए स्कूल की छुट्टियां दोबारा बढ़ाए जाने की संभावना है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वह संबंधित स्कूलों से संपर्क जरूर कर लें।
