Gujarat School Closed: अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, राज्‍य के ज्‍यादातर जगह के स्कूल-कॉलेज हुए बंद

Gujarat School Closed: भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। पहले अहमदाबाद में स्कूल बंद की खबर आई थी, लेकिन धीरे धीरे राज्य के कई हिस्सों में स्कूल बंद की घोषणा कर दी गई है।

School Closed due to Heavy Rain in Gujarat: भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए गुजरात राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 31 जुूलाई को शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। पहले खबर केवल अहमदाबाद के लिए आई थी, लेकिन धीरे-धीरे अधिकतर जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। अवकाश की घोषणा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने कलेक्टर के निर्देश पर की गई है। (Ahmedabad School Closed) आदेश के अनुसार, सरकारी, अनुदानित, गैर-अनुदानित प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ शहर के सभी कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। प्रशासन ने कहा है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि अवकाश की जानकारी तत्काल शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों तक व्हाट्सएप, एसएमएस, फोन कॉल या अन्य उपलब्ध माध्यमों से पहुंचाई जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों को लेकर कोई भी निर्णय मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार ही लागू किया जाएगा।

Gujarat School Closed

Gujarat School Closed

अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात में अगले चार दिनों तक भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अहमदाबाद समेत कई जिलों के लिए रेड अलर्ट (Red Alert) घोषित किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार (31 July) को अहमदाबाद में 8 इंच तक बारिश होने की संभावना है, जबकि नर्मदा जिले में 12 इंच तक वर्षा का अनुमान जताया गया है। अगले दो दिनों तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

End of Feed