Haryana Board 12th Result 2024 When and Where bseh.org.: हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HBSE) की तरफ से आज यानी 30 अप्रैल 2024 को इंटर का रिजल्ट जारी हो सकता है। हरियाणा बोर्ड की तरफ से रिकॉर्ड समय महज 27 दिनों में आज Haryana Board 12th Result 2024 जारी होने वाला है। हरियाणा बोर्ड के अधिकारी 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की घोषणा कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा भिवानी(board of school education haryana bhiwani)
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024
हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से लेकर 2 अप्रैल 2024 तक चली थी। इसके बाद कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। शनिवार 27 अप्रैल को कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। अब हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HBSE) की तरफ से रिजल्ट जारी किया जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
Haryana Board 12th Result 2024 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- मार्कशीट चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
